नगर पालिका में अवैध धनउगाही व अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने EO को ज्ञापन सौंपा

मऊ। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासूम अंसारी, व जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी मऊ अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अफसर खाॅन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जनहित में पाॅच सुत्रीय माॅगपत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मऊ को सौंपा। कांग्रेसजनों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ से ज्ञापन के माध्यम से माॅग किया कि नगर पालिका द्वारा जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हिला हवाली की जाती है व अवैध धनउगाही की जाती है। तथा जानबुझ कर आमजन एवं करीब लोगों को बार बार दौड़ाया जाता है। जिसपर तत्काल रोक लगायी जाय व बख्तावरगंज, हकीकतपुरा, सईदीरोड, के मुहल्लो में खडन्जा व नाली के लिए जो प्रार्थना पत्र पड़े हैं बरसात का मौसम देखते हुए तत्काल निर्माण कराया जाय। नगर पालिका परिषद के अस्तुपुरा, मिर्जाहादीपुरा, भीटी, मुंशीपुरा, मदनपुरा, सहातदपुरा, राजाराम का पुरा, आदि मुहल्लों के संकीर्ण गलियों में घर-घर जाकर सेनिटाइजर कराना तत्काल सुनिश्चित किया जाय व नाली व खड़न्जा निर्माण में घटिया सामाग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जाॅच कराकर उपरोक्त ठेकेदारों पर आवश्यक कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

मुहल्ला मलिकटोला में नगर पालिका का पेयजल दुषित आ रहा है। जिसे तत्काल दुरूस्त कराया जाय। ताकि लोग महामारी जैसे बिमारी से बच सके। शहर कांग्रेस कमेटी ,मऊ अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासूम अंसारी ने कहा कि नगर पालिका मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर व उपरोक्त माॅगों को अगर नगर पालिका प्रशासन एक महीने के अन्दर निराकरण नही करता है तो हम कांग्रेसजन नगर पालिका परिषद के परिसर में ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन आन्दोलन के लिए बाध्य होगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊ की होगी। जिला कंाग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने कहा कि नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा गरीब और आम जन से बुनकरों से भारी कर वसूली की जा रही है। जिसको तत्काल कम कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अगर गरीब बुनकरों एवं असहाय लोगों का शोषण बन्द नही हुआ तो हम कांग्रेसजन चुप नही बैठेगें।
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से जिला कंाग्रेस कमेटी के महासचिव नजीर अहमद अंसारी, मासूम अंसारी, हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, अफसर खाॅन, चुन्नू भाई, कृष्णा चैहान, इम्तेयाज अहमद, अजीजुर्ररहमान उर्फ खजान्ची, खुरमुल्ली, फैयाज, शाहिद अख्तर, मु0 इब्राहिम, आबताब सिद्धिकी मकशुद अहमद, इम्तेयाज नसीम, खुर्शीद अहमद, डा0 ए0 रहमान, सालिम अंसारी, रूकमुद्दीन नसीम बेलाली आदि लोग उपस्थित थे।

