अपना जिला

कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

मऊ जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में नव-मनोनित पदाधिकारियों की पहली बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह शामिल हुए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरेशचंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, पूर्व शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी, ओमप्रकाश ठाकुर, घनश्याम सहाय, सोहेल नोमानी, मनोज सिंह, अकरम प्रीमियर, श्यामनारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की और संचालन रमन पांडेय द्वारा किया गया। शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *