अपना जिला

स्वतंत्रता दिवस पर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों को CMO ने किया सम्मानित

मऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 एवं 108 एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नन्द कुमार, ए.सी.म.ओ. डॉ.भैरव नाथ पांडेय एवं एंबुलेंस नोडल अधिकारी डॉ आर.एन.सिंह द्वारा 108 एवं 102 पर उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को सीएमओ कार्यालय में सम्मानित किया गया। प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि इन कर्मचारियों का चयन जनपद स्तर में किए गए बेहतर कार्य के आधार पर किया गया। जिसमें समय से पहुंचकर घायल मरीज की सही देखभाल करते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया, कभी भी किसी मरीज के लिए एंबुलेंस ना पहुंचने के लिए मना नहीं किया। जिसमें जनपद मे अलग अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो की एंबुलेंस के ई.म.टी./पायलट को सराहनीय कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार, अमरनाथ, विवेक कुमार एवं मुनीता यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनके कार्य की सराहना और प्रशंसा की गई और यह भी बताया कि आप सभी इसी तरह आप सभी लगन और समझदारी के साथ काम करते रहें। इस मौके पर रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह, प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा, जिला एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर हिमांशु,सिद्धार्थ एवं रवि शंकर ओझा जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *