अपना जिला

CMO के आदेश से फातिमा अस्पताल खुला, आज से इमरजेन्सी कल से OPD

(आनन्द कुमार)

मऊ। फातिमा अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर लिली ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह के आदेश से आज वृहस्पतिवार 9 जुलाई 2020 से अस्पताल दोपहर 2:00 बजे से खोला गया । प्रशासिका ने बताया कि बीते 9 दिनों में अस्पताल के सभी चिकित्सकों, मरीजों, कर्मचारियों आदि का कोविड-19 जांच कराया गया जिसमें सभी के रिपोर्ट सही आने के बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइजर व साफ सफाई कराने के बाद आज रात्रि से इमरजेंसी मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा तथा कल 10 जुलाई 2020 से प्रातः काल से ओपीडी सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। सिस्टर लिली ने आने वाले सभी मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील किया है कि वह लॉकडाउन का ठीक से पालन करें एवं मरीजों के साथ कम संख्या में ही अस्पताल परिसर में आए तथा मास्क सैनिटाइजर एवं उचित दूरी का पालन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *