अपना जिलाचर्चा में

सिटी मेगा मार्ट का 11वां स्टोर नगरा बलिया में खुला

नगरा/ बलिया। सिटी मेगा मार्ट, एक तेजी से उभरती वेल्यू रिटेल की कम्पनी है जिन्होने अपने 11वे स्टोर का भव्य शुभारंभ नगरा, बलिया में किया गया। इसका उदघाटन नगरा के जयप्रकाश महिला महाविद्यालय की छात्राओं के शुभ हाथों से नारियल फोड़ के किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कंपनी के निदेशको ने बताया कि कम्पनी उदघाटन और होली के मौके पर ग्राहको को हरेक खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार भी दे रही है। नगरा, बलिया में ग्राहकों ने सिटी मेगा मार्ट के स्टोर को हाथो हाथ लिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिटी मेगा मार्ट के स्टोर्स वाराणसी, मऊ और घोसी में पहले से ही मौजूद है। कंपनी जल्द ही अपने अगले स्टोर्स का शुभारंभ बिहार के छपरा और मोकामा में करने जा रही है। सिटी मेगा मार्ट की प्राथमिकता छोटे गाँव और शहरो के ग्राहको की सुविधा के लिये एक ही छत के नीचे मेंस वियर, लेडीज वियर, किड्स वियर, एक्सेसरीज, हाऊसहोल्ड, एवं खिलौने इत्यादि उपलब्ध कराना है। कम्पनी ने अपने कई स्टोर्स में किराना आइटम्स भी बेचना शुरु किया है जिसे ग्राहको ने काफी पसंद किया है, क्योकिं ये बाजार से काफी कम कीमतो पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *