अपना जिला

मऊ DM हुए सख्त : चिन्हित दुकानों के अलावा दुकानें खुली तो खैर नहीं

■ लाकॅ डाउन का पूर्ण रुप से करें पालन अन्यथा कार्रवाई के लिए हो जाएं तैयार

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 15 दिन का लॉकडाउन आज से लागू कर दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती नहीं जाएगी। इसके खिलाफ कार्य करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे नगर क्षेत्र में लाक डाउन है। कृपया लाकडाउन का पूर्ण रूपेण पालन करें। कहा कि सिर्फ आवश्यक सामानों की प्रशासन द्वारा चिन्हित हुयी मेडिकल स्टोर एवं किराना स्टोर की दुकान ही खुलेंगे। इसके अलावा जैसे पिछले लाकॅ डाउन में सब्जी व फल के दुकान ठेले पर लगते थे वैसे ही लगा कर बेचे जाएंगे। किसी भी तरह का कोई प्रतिष्ठान चाहे वह प्राइवेट हो या सरकारी नहीं खुलेंगे। उन्होंने कहा कि एलआईसी, पोस्ट ऑफिस, बैंक व सभी विद्यालय पूर्णता बंद रहेंगे तथा मेडिकल, साफ सफाई, स्वास्थ्य आदि लाॅक डाउन में उपयोगी सामानों हेतु लगे कर्मचारी ही अपने पहचान पत्र के साथ आते एवं जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना के 167 पाजिटिव केस हो गये हैं, जिसमें 81 केस अभी एक्टिव है तथा तीन की मौत हो चुकी है और 83 रिकवर व डिस्चार्ज हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक कोरोना के 65 मामले मऊ नगर में मिले हैं। इसके बावजूद भी लोगो द्वारा कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिसमें मऊ नगर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए नगर क्षेत्र में 15 दिनों तक पूर्णतयः लाॅकडाउन लगाया गया है। जिसका सख्ती से पालन कराया जायेगा। कहा कि नगर क्षेत्र में भीटी तमसा पुल से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिजार्हादीपुरा क्षेत्र के समस्त दुकानों एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, परन्तु जन सामान्य आवश्यक आपूर्ति हेतु चिन्हित किये गये किराना, मेडिकल स्टोर की दुकानें सुबह 10 से 4 बजे तक खुलेंगी, इसके इलावा कोई भी किराना या मेडिकल की दुकान खुली पायी गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी और एनएच 29 एवं गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ होते हुए मिजार्हादीपुरा तक का मुख्य मार्ग चालू रहेगा। वहीं सीएमओ डा. सतीश चन्द ने बताया कि सोमवार को एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला। उन्होंने बताया कि आज 226 की रिपोर्ट प्राप्त हुये वह सभी निगेटिव पाये गये। कहा कि अब तक 7879 सैम्पल भेजे गये, जिनमें 6474 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 6316 की रिपोर्ट निगेटिव व 167 पाजिटिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *