चौरसिया समाज को एकजुट होना होगा और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने हेतु कटिबद्ध होना पड़ेगा : विजय चौरसिया

मऊ। चौरसिया महासभा उ0प्र0, जनपद कमेटी-मऊ की बैठक नगर क्षेत्र के एक प्लाजा में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में विजय चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग संघ उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। श्री चौरसिया ने अपने सम्बोधन में समाज के लोगों को एकजुट करने एवं समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने हेतु अनुरोध किया गया, उन्होने कहा कि हमारा समाज जब संगठित रहेगा तभी हमें राजनैतिक भागीदारी मिलेगी तथा राजनैतिक पार्टियों द्वारा हमें उचित सम्मान दिया जाएगा। श्री चौरसिया ने कहा कि हमारा समाज आज जाग चुका है तथा राजनैतिक भागीदारी मांग रहा है, समाज की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी!
बैठक के उपरान्त विपिन चौरसिया, जिला प्रभारी, जनपद-मऊ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को चौरसिया वंश के जनक कुल गुरु परम पूज्य महर्षि चौॠषि जी महाराज की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रुप में प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य रुप से वंश बहादुर चौरसिया, उमाशंकर चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, दीपू चौरसिया, नरेन्द्र चौरसिया, अरविंद चौरसिया (दीपू), महेन्द्र चौरसिया, अविनाश चौरसिया, विनोद चौरसिया, कन्हैया चौरसिया, जितेन्द्र चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




