खेल-खिलाड़ी

सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट में दूसरे दिन रहा कांटे का मुकाबला

मऊ। डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम मऊ मे सी0 बी0 एस0 ई0 ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का गुरूवार को दूसरा दिन रहा। मैच खेल का मैदान बरसात से नम होने के कारण अपने निर्धारित समय से देर मे शुरू हो सका। पहला मैच सैनिक स्कूल नालन्दा बनाम आर0 के0 मिशन स्कूल बलिया के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में एस0 एस0 नई दिल्ली के मुख्य हॉकी कोच नीरज पंत द्वारा खिलाडियों का परिचय प्राप्त करते हुए खिलाडियों का उत्साह वर्धन कर खेल का प्रारम्भ हुआ। जिसमें सैनिक स्कूल नालंदा ने 11-0 से विजय प्राप्त की। सैनिक नालंदा स्कूल के सत्य पाल आर्य ने अछा प्रदर्शन कर 2 गोल किए। और दूसरा मैच खेल गाँव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद और डी0 पी0 एस0 पब्लिक स्कूल के बरेली की टीम के मध्य हुआ जिसमें सी0 बी0 एस0 ई0 अवजवर डाॅ0 विनीत जोशी ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। जिसमें खेल गाँव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद की टीम ने 6-0 से विजय प्राप्त किया। खेल गाँव के स्वप्निल पाल ने 2 गोल किए। तीसरा मैच लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ और सनबीम स्कूल बलिया के मध्य खेला गया जिसमें क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया जिसमें लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ की टीम ने 1-0 स्कोर से विजय प्राप्त किया। जिसमें मऊ के 10 नंबर ड्रेस के खिलाड़ी ने अंतिम समय मे गोल मारकर अपनी टीम को विजय दिलाईl चौथा मैच लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया मऊ और डी0 ऐ0 वी0 पटना के मध्य खेला गया। इन खिलाडियों का परिचय अमरेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर परदेश हॉकी के द्वारा प्राप्त किया गया। पाँचवाँ मैच आर0 के0 मिशन बलिया और डी0 एस0 पटना के मध्य खेला गया इनका परिचय लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव द्वारा प्राप्त किया गया इन्होंने खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *