अपना जिला

मऊ के हलधरपुर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की मासिक बैठक मऊ नगर कैंप कार्यालय अलाउद्दीनपुरा में उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। जिस का संचालन जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त ने किया।
बैठक में जनपद के कोने-कोने से आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर में कहा कि व्यापार मंडल किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न और उनके प्रति हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापार मंडल एक मजबूत संगठन है ,जो व्यापारियों के हितों के लिए सदैव ही अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, लेकिन दुखद बात यह है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के हनक कमजोर होने की वजह से वहां तीन तीन हत्याएं हो गई, परंतु अभी तक पुलिस ने किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं किया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली ग्राम पंचायत के निवासी और गल्ला व्यापारी घूरहू मद्धेशिया के सुपुत्र आशीष मद्धेशिया कि पिछले दिनों जघन्यतम ढंग से हत्या कर दी गई ।परंतु पुलिस आज तक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि वह खुलेआम घूम रहा है ।वहीं दूसरी तरफ बिलौझा स्थित तरवाडीह चट्टी पर सर्राफा व्यापारी मनोज वर्मा की दुकान में सरेआम ग्राहक बनकर के दो लोगों ने आभूषण चुरा लिया ,जिसे व्यापारियों ने पकड़ कर के पुलिस के हवाले कर दिया। इस तरह की बढ़ती घटनाएं व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। परंतु खेद का विषय है कि पुलिस ऐसे मामलों में लगातार लापरवाही बरत रही है, जिसे व्यापार मंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिलाध्यक्ष श्री ओमर ने कहा थी आशीष मद्धेशिया हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग तथा वहां के थानाध्यक्ष जो अपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल हैं ,उन्हें हटाने की मांग को लेकर के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक से मिलेगा, और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में प्रदेश युवा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आनंद बरनवाल ,आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, जिला मंत्री अभय तिवारी ,राजीव रस्तोगी, मुस्ताक अहमद, शिव कुमार जयसवाल, गिरजा शंकर मौर्य ,जगदीश प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर धर्म सिंह ,कैलाश प्रसाद मद्धेशिया, अमित कुमार यादव ,श्रीराम यादव ,मनीष कुमार सराफ ,युवा जिलाध्यक्ष अमृत लाल जायसवाल, सफीक अहमद डायमंड ,प्रदीप कुमार गुप्ता, राम नारायण साहू, पांचू गोपाल जायसवाल ,अमिताभ यादव इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *