BLO का प्रशिक्षण आज
मधुबन । पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दिया है । तथा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण का कवायद तेज हो गई है । इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में मधुबन तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे की अध्यक्षता में निर्धारित है । इस आशय की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने दिया ।
