अपना जिला

श्रम विभाग का सदस्य बनने पर रजनीकांत मौर्या का स्वागत

दोहरीघाट/मऊ। राज्य सरकार द्वारा श्रम विभाग का उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्नीर्माण कर्मकार राज्य परामर्श दात्री का रजनीकांत मौर्य को सदस्य बनाये जाने पर मौर्य उनके प्रथम नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया जैसें ही नगर में उनका प्रवेश हुआ सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल पर सवार युवाओं ने उनका स्वागत करते हुए नगर में जुलूस निकाला तथा श्री मौर्य को फुल मालाओंं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत रजनीकांत मौर्य ने सबके प्रति आभार जताया तथा कहा कि सबकुछ मेरे पिता तुल्य व  कैबिनेट मंत्री व हमारे राजनीतिक गुरू स्वामी प्रसाद मौर्य जी की देन है। जो आज मै राजनीति के इस मुकाम पर खड़ा हुआ हूँ उनके हर आदेशों का पालन करना तथा पार्टी की नीतियों पर चलने का पुरा प्रयास करूंगा तथा जो भी मुझे जिम्मेदारी दी गयी है उसे पुरा करने का प्रयास करूंगा वही यह भी कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के बल पर एक बार पुनः  मिशन 2019का लक्ष्य लेकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये हम सब कमर कस कर तैयार हो गये हैं ।राज्य सरकार की तरफ से श्रम विभाग की उत्तर प्रदेश व सनिर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री का नए सिरे से गठन किया गया। एक अध्यक्ष व पंद्रह सदस्यो के नामो की घोषणा की गई। । राज्य सरकार द्वारा स्थानीय क्षेत्र के दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत ग्निवासी रजनीकांत मौर्या पुत्र भोला मौर्य निवासी चौराडिह थाना दोहरीघाट के रहने वाले है । तथा वर्तमान में दोहरीघाट ब्लाक के सामने अपने नीजी आवास में रहते हैं  श्रम विभाग समिति उप्र के  सदस्य चुने जाने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में लोगो में खुशी व्याप्त है। वहीँ स्वागत करने वालों डॉ. नसीर अली, राहुल यादव, पंकज मध्देसिया, मनोज जायसवाल, चतुरनन, रत्नेश, बृजनंदन मौर्या, प्रमोद, संजीव अंकिश विनीत, रामायन मौर्य, प्रमोद मौर्य, राहुल संजीव मनोज जयसवाल, रत्नेश, सुब्बी बाबा, बेदाना सोनकर, बृजनंदन मौर्य, चन्द्रभान मौर्य, सूर्यकांत, राकेश सोनकर, पारस सोनकर अजमतगढ़ चेयरमैन आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *