चर्चा में

भाजपा के सांसद ने विधायक के ऊपर किया दनादन जूतों की बौछार

■ जिला योजना की बैठक में रामराज बना रावण राज

(आनन्द कुमार)

संतकबीर नगर। योगी और मोदी राज का रामराज्य बुधवार को जनपद संत कबीर नगर में रावण राज के रूप में जिला योजना के बैठक में देखने को मिला। जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने एक विधायक के ऊपर तू-तू, मैं-मैं और गाली-गलौज के बाद ताबड़तोड़ जूतों की बौछार कर दी। ऐसे में वहां मौजूद अन्य नेता व अधिकारी भौंचक हो गए।
बताते चलें कि बुधवार को जनपद के आलाकमान अधिकारियों के साथ जिला योजना की बैठक चल रही थी।

https://youtu.be/AmfaO9QeNcg

बैठक में जनपद के विकास कार्यों की रूपरेखा आपस में चल रही थी इसी बीच में किसी शिलान्यास व उद्घाटन को लेकर संत कबीर नगर लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद शरद त्रिपाठी एवं मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल आपस में तू तू, मैं मैं करने के बाद गाली गलौज पर उतारू हो गए। देखते ही देखते आनन-फानन में सांसद शरद त्रिपाठी ने पांव से जूता निकाल लिया जब तक कोई समझ पाता की सांसद ने आनन फानन में विधायक राकेश सिंह बघेल के ऊपर दनादन जूते की बरसात कर दी। ऐसे में विधायक कुछ देर बाद सांसद शरद त्रिपाठी पर झापड़ चलाने लगे तब तक बीच-बचाव करने के लिए लोग दोनों को अलग अलग किए। उसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया। ऐसे में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी के पुत्र सांसद शरद त्रिपाठी का यह कृत्य पूरे देश में आग की तरह फैल गया। जनप्रतिनिधियों ने इतना भी समझने का गुरेज नहीं किया कि मीडिया का कैमरा आन है। उन्होंने यहां तक भी समझने की जहमत नहीं उठाई कि उनके इस कृत्य से देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की कितनी किरकिरी होगी। सबसे बड़ी शर्म की बात यह है कि जनप्रतिनिधियों ने अपने इस घृणित कृत्य के समय यह भी ध्यान नहीं दिया कि बगल में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक श्रीराम चौहान, जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्राविधिक चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ऐसे में भाजपा के यह जनप्रतिनिधि भाजपा के रामराज्य को रावण राज्य के रूप में प्रदर्शित कर न सिर्फ भाजपा के छवि को धूमिल किया है। बल्कि यह भी प्रदर्शित किया है कि उनके यह कृत्य तुच्छ लोगों से कम नहीं है। अब देखना होगा कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में दनादन जूतों की बौछार पर अगर सांसद शरद त्रिपाठी प्रत्याशी बनते हैं तो क्या गुल खिलाएगा यह तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन सांसद के इस कृत्य की निंदा चंहु ओर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *