डॉ लीना मिश्रा गुरु द्रोणा अवार्ड से सम्मानित
आजमगढ़। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ लीना को कला अकादमी पणजी, गोआ में अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स आर्ट प्रतियोगिता टैलेंट स्काउट 4th एडिशन, गोआ में गुरु द्रोणा अवार्ड से सम्मानित किया गया है । रेड आर्ट, इंदौर द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी में इनके स्टूडेंट वर्तिका कृष्णा, सहजप्रीत कौर, सुहानी अग्रवाल ने गोल्ड मैडल हासिल किया। ऋषिका अग्रवाल व सभी विजेताओं को आज मैडल एवम् सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कला के क्षेत्र में फाइन आर्ट सेंटर की महिला कलाकार लगातार जीत हासिल कर आजमगढ़ का नाम रौशन कर रही हैं। डॉ लीना ने कार्यक्रम के आयोजक रेड आर्ट के निदेशक मयंक व्यास को धन्यवाद देते हुए इस उपलब्धि को महिला दिवस का उपहार माना।



