पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रही भाजपा नेत्री मीना अग्रवाल मार्ग दुर्घटना में घायल
मऊ। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद की सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती मीना अग्रवाल बुरी तरह से वाहन दुर्घटना में घायल हो गई हैं उनके घायल होने का समाचार सुनते ही के शुभचिंतक उनका कुशलक्षेम पूछने नित्य उनके आवास पर पंहुच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 5 अकटूबर भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य मीना अग्रवाल अपने निजी वाहन से आजमगढ़ जनपद के लिए जा रही थी वहां पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ मंडल का चुनाव अधिकारी के रूप में होने वाले बैठक में भाग लेना था। वे वाहन द्वारा घर से निकली और उनका वाहन मोहम्मदाबाद गोहना के आगे जैसे ही पहुंचा की वाहन को ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वे बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में उनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें वरिष्ठ चिकित्सक को दिखा कर उनका उपचार कराया गया। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उचित परामर्श व दवा देकर उन्हें घर के लिए भेज दिया है। जहां पर वह आराम कर रही हैं। उधर उनके घायल होने की खबर जैसे ही उनके मित्रों , शुभचिंतकों, परिवार जन एवं भारतीय जनता पार्टी के लोगों को लगी तो वह घर पहुंच कर उनका कुशल क्षेम जानने की कोशिश कर रहे हैं एवं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दे रहे हैं।

