भाजपा की विचारधारा ही संगठन की आत्मा है : समीर सिंह
मऊ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा प्रवास योजना बैठक को ध्यान में रखते हुए मोहम्मदाबाद प्राचीन शिवमन्दिर पर मण्डल के मोर्चों व अन्य वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही संगठन की आत्मा है, हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से जनता के बीच सदैव काम करते रहते है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राष्ट्र हित में जो कहते हैं वह काम पूरा भी करते हैं। इसलिए देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। आपदा एवं संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेवा कार्य में अग्रसर रहे हैं। कहा कि घर-घर बिजली, सड़कों का जाल, पानी हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लिया। इसमें बूथ केंद्र की समीक्षा की गई और आगामी चुनाव को लेकर बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की सभी कार्यकर्ता बूथ लेवल तक पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की आवाज आम जन मानस तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की प्रशंसा करते हुए वह बोले कि आज डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य भरपूर रूप से कराए जा रहे हैं। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे, अरविंद सिंह, लालजी वर्मा, रामशरण चौहान, आकाश मल्ल, अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।