अपना जिला

हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए हम काम करते हैं : रमेश

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी रमेश सिंह ने जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिला प्रभारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की सदस्यता अभियान को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इस दौरान जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा की बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर भी शुरू किया गया है। इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बना जा सकता है। हमारी पारी देश की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करती है सत्ता हमारा लक्ष्य नही है, देश का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है।
हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए हम काम करते हैं। देश का किसान, महिला, युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार बजट और योजनाओं के आधार पर काम कर रही है। शहर या गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए हम काम कर रहे हैं। जिस उद्देश्य से संगठन का निर्माण किया था उसी रास्ते पर मजबूती से चल रहे हैं।
जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं।इस अभियान के जरिए जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करें। पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ में आगे बढ़ रही है। देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार है और आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है। हम सब को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और आम जनता को पार्टी से जोड़ना है।
जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि हमने कभी किसी के साथ बेहद भाव नहीं किया सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हमारा नारा है।
इस दौरान जिला प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष को रामाश्रय मौर्य सचिंद्र सिंह तथा आकाश मल्ल ने सौ सदस्यों को सदस्य बना कर सूची प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल रामाश्रय मौर्य कृष्ण कांत राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *