शोक संदेश

भाजपा नेता डा. जयशंकर प्रसाद का निधन

घोसी। स्थानीय नगर के पकड़ी मोड़ पर एक माह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल भाजपा नेता डाक्टर जयशंकर प्रसाद की ईलाज के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया । इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया और करुण रुदन होने लगा ।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खुर्द निवासी एवं भाजपा नेता डाक्टर जयशंकर प्रसाद 27 फरवरी 2022 को शाम को 6 बजे के आस पास भाजपा नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता के घर के सामने रोड के किनारे किसी के इंतजार में खड़े थे कि मऊ की तरफ से दोहरीघाट की तरफ आ रही एक पिकअप के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को चलाकर टक्कर मार दिया।जिससे वे घायल होने के साथ ही बेहोश हो गये।लोगों से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया ।जहां से ईलाज के बाद होश आने पर मानसिक संतुलन ठीक नहींं होने का आरोप लगाते हुए उनका पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने घोसी कोतवाली मे एक पीकअप के चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था ।जिसकी जान्च घोसी कोतवाली पुलिस कर रही थी कि गुरुवार को उनका निधन हो गया ।इस दौरान भाजपा नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी,अनिरुद्ध सिंह,फिरोज तलवार, रविंद्रनाथ उपाध्याय, उद्देश्य पाण्डेय आदि उनके घर पहुँच कर शोक सन्वेदनाए प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *