अपना जिला

भाजपाईयों ने परिवार संपर्क अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों का किया प्रचार

◆ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पर दिया जोर

चकिया /चंदौली। भाजपा राष्ट्रीय संगठन के दिशानिर्देशों के तहत भाजपाईयों ने परिवार संपर्क उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्रक का वितरण किया।

मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने के लिए परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड नं0-9 स्थित बूथ संख्या 277 व 278 के लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें सरकार की एक साल की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पत्रक का भी वितरण किया। भाजपाईयों ने अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की। कहा कि अपनी सुरक्षा के प्रति सजगता से ही देशवासी कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। जनसंपर्क अभियान में महिला मोर्चा चंदौली की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल के साथ पार्टी के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बूथ प्रभारी कैलाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो संदीप गुप्ता, सेक्टर संयोजक प्रसन्ना एवं रमेश भगत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *