मऊ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई व अन्य पर बदमाशों ने चलाई गोली, एक घायल

■ चुनावी रंजिश में प्रमुख प्रत्याशी को अज्ञात लोगों ने मारी गोली
मऊ/ घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बोझी चौकी के पाण्डेयपार जमुवारी निवासी व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी वन्दना राय के देवर एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के छोटे भाई संजय राय को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने इनोवा चार पहिया वाहन पर धड़ाधड़ चलायी गोली। गोली वाहन चला रहे अमरहट के प्रधान संतोष राय के बांह में लगी है। संजय राय बाल बाल बच गये है। मौके आनन फानन में पहुंची पुलिस घायल संतोष राय को घोसी चिकित्सा केन्द्र इलाज हेतु भेजा गया है जहां से डाक्टरों ने मऊ के लिए रेफरल कर दिया। मौके पर सीओ पंहुच गये हैं ।पुलिस जांच में जुटी।

