अपना जिला

बीबीपुर में मण्डलायुक्त ने चौपाल में विभिन्न शासकीय योजनाओं का किया समीक्षा

मऊ। विकास खण्ड दोहरीघाट के ग्राम सभा बीबीपुर में जगत राज, आई0ए0एस0, आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ द्वारा चौपाल लगायी गयी तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की गयी। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधानों द्वारा मण्डलायुक्त का माला पहना कर स्वागत किया गया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर के बच्चियों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी अध्यापक विद्यालय समय से आये जिससे कि बच्चों के शिक्षा दिक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने ग्रामवासियों से अपील की कि आप अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेेजे क्योकि बच्चे ही हमारे धरोहर हैं, बच्चे हमारे सम्पत्ति है, ये हमारे देश के भविष्य हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विद्यालय जरूर से जरूर भेजे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत अपूर्ण शौचालयों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने जिलापूर्ति अधिकारी को कैम्प लगाकर खाद्यान सप्लाई से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर सम्पर्क मार्ग निमार्ण, ग्रामीण विद्युतिकरण, बेसिक शिक्षा विभाग वैकल्पित मार्ग प्रकाश व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं हैण्ड पम्प से सम्बन्धित चतुर्थ राज वित्त आयोग, चैदहवां राज वित्त आयोग, बाल विकास एवं पुष्टाहार से सम्बन्धित, वृद्धा पेंशन योजना, पति के मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला को सहायता अनुदान वितरण, दिव्यांग पेंशन वितरण से सम्बन्धित विन्दुओं पर चर्चा की गयी और निर्देश दिये गये कि अधिकारी अपने कार्यो को इमानदारी पूर्वक कार्य करें किसी भी दशा में जनता को परेशान न करें।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ0पी0त्रिपाठी सहित ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *