अपना जिला

भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक में कई विषयों पर चर्चा

मऊ। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की बैठक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सम्पन्न हुई। जिसमे विभाग प्रमुख दिवाकर तिवारी ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। कहा कि सभी पदाधिकारी संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ जमीनी स्तर पर मिल के कार्य करें। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल प्रजापति ने कहा कि आगामी जिला सम्मेलन की तैयारी स्थानीय कार्यकर्ता अभी से आरंभ कर दें। साथ ही उन्होंने संगठन की क्रियाशीलता पर बल दिया। प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने कहा कि यह संगठन एक विचारधारा से चलती है। यह संगठन मजदूरों का मजदूरों के लिए मजदूरों के द्वारा संचालित होता है। बैठक का संचालन सुरेंद्र राम ने किया।इस दौरान राम जनम सिंह पूर्व विभाग प्रमुख आजमगढ़, अखिलेश सिंह जिलामंत्री आजमगढ़, वंश बहादुर,
मिश्री सिंह यादव टीटीआई, विपिन यादव, यूहन्ना मसीह, सीताराम गुप्ता, प्रवेश कुमार सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *