अपना जिला

दिव्यांगजनों को सहयोग देकर आगे बढ़ाये : उमाशंकर वर्मा

दोहरीघाट में 112 दिव्यांगजनों को उपकरण के लिए चिन्हित किया गया

दोहरीघाट मऊ। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग मऊ की ओर से ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने हेतु दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 112 दिव्यांगजनों का उपकरणों के लिए पंजीयन कराया गया। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कनिष्ट सहायक सुहैल अहमद,कम्प्यूटर सहायक नन्द जी,सुनील कुमार जी ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनको उपकरण हेतु चिन्हित किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उमाशंकर वर्मा ने कहा कि दिव्यांग जन उपकरण के अभाव में अपनी दैनिक जीवन के कार्यो से प्रभावित न हो विभाग की मंशा है कि उपकरण पाकर दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें। तथा अपने दैनिक जीवन के कार्यों को बेहतर ढंग से सम्पादित कर सकें।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ विभाग द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है दिव्यांगजन उन सुविधाओं का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में जनपद में दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्था अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट ने दिव्यांगजनों को जागरूक किया उनको सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वी संसार के उप सम्पादक एवं अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट के सलाहकार अरूण कुमार पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांगता प्रगति में बाधक नही है बस जरूरत है दिव्यांगजनों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने की ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गेश सिंह एडीओ समाज कल्याण,अभिनव भारत फाउंडेशन के संचालक सुशील कुमार पांडेय अभिनव पाण्डेय,ब्लॉक के कर्मचारी सैकड़ो दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *