भारत माँ का लाल, कभी भी रूका नहीं, हमेशा बढ़ता रहा|

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं मेरे मन के भावों की शब्दों में गूंथी कविता की माला सादर भेंट करता हूँ|
“भारत माँ का लाल”
कभी भी रूका नहीं,
हमेशा बढ़ता रहा|
उम्र के पायदान की,
सीढ़ियां चढ़ता रहा|
हौसला बुलंद रखा,
कभी हार मानी नहीं|
दुश्मनों से टकराया,
गर्दन झुकायी नहीं|
सेवक है वो देश का,
उम्र कोई बाधा नहीं|
कर्तव्य को निभाता है,
मान का ईरादा नहीं|
भारत का सपूत है ,
जनता परिवार है|
सर झुकाता नहीं,
वचनों में टंकार है|
उमंग से आया है वो,
काम सारे निपटायेगा|
बिते वक्त की कहानी,
जमाना ही सुनायेगा|
ये सोच है उसकी,
मानवता धर्म है|
संतोष में सुख है,
देश सेवा कर्म है|
स्वरचित लेखन समर्पित कर्ता:-
किशोर कुमार धनावत,
रायपुर (छ.ग.)
१७-९-२०२२