अपना जिला

श्रीमती सरोजनी सिंह की स्मृति में कोविड, हेल्थ हाइजीन, न्यूट्रिशन, इम्युनिटी किट वितरित

Mau news

मऊ। अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला के तहत मंगलवार को नगर पंचायत रतसर कला,बदनपुरा,कीरत पट्टी में बलिया में पहली बार बच्चों/महिलाओं को कोविड किट,हेल्थ हाइजीन किट, न्यूट्रिशन किट, इम्युनिटी किट और एजुकेशन किट वितरण किया गया। निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला स्मृति सिंह ने कहा कि मेरी माता जी स्वर्गीय सरोजिनी सिंह जिनके नाम पर अक्सा संस्था की नींव रखी गयी, आज उनकी 6वीं पुण्य तिथि पर अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी सामाजिक कार्यों के साथ उनको नमन् करती है। उन्होंने कहा कि संस्था समय समय पर सामाजिक कार्यों को करती आ रही है और करती रहेगी।

इस अवसर पर मुक्ता नन्द सिंह अध्यक्ष अक्सा, दीप्ति सिंह सचिव अक्सा , तृप्ति सिंह उपाध्यक्ष अक्सा, भानु प्रकाश सिंह सचिव ध्रुव जी स्मृति सेवा संस्थान पुर, अभिषेक सिंह टिंकू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *