शोक संदेश

बालिका वधू की ‘दादी सा’ का हार्ट अटैक से निधन

(विजय कुमार गुप्ता)

टीवी की जानी मानी अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. मशहूर सीरियल बालिका वधू में ‘दादी सा’ और फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली सुरेखा के निधन से फ़िल्म जगत में शोक की लहर है।

मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपने हुनर का परचम लहराया है। 1978 में उन्होंने अपने एक्टिंग कि शुरुआत पॉलिटकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सा का’ से की थी। हिंदी के साथ-साथ वो मलायालम फिल्मों में भी नजर आईं हैं। अपने हुनर के बल पर उन्होंने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। शो ‘बालिका वधू’ में सुरेखा ने एक कड़क दादी सास का किरदार निभाया था, इस किरदार से उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी।

सुरेखा सिकरी को ज्यादातर फेम दादी के किरदारों से मिला है. बालिका वधु में सुरेखा सिकरी ने दादी सा (कल्याणी देवी धर्मवीर सिंह) का किरदार निभाया था, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। ये सीरियल 2008 से 2016 तक ऑन एयर रहा। साथ ही परदेस में है मेरा दिल, सीआईडी, सात फेरे, बनेगी अपनी बात जैसे कई धारावाहिकों में भी उन्होंने दादी के यादगार रोल्स किए. आखिरी बार सुरेखा सिकरी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म Ghost Stories में नज़र आईं थीं।

सुरेखा सिकरी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. उन्हें फिल्म तमस (1988), Mammo (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

सुरेखा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था, उन्होंने अपना बचपन अल्मोरा और नैनीताल में बिताया था. आज अचानक उनके मौत कि खबर से पुरे हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर है। भले ही वो इस दुनिया से चली गयी हो लेकिन अपने फैन्स के दिलों में अमर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *