पतंजलि परिवार ने आचार्य बालकृष्ण का अवतरण दिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया

भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिती, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के अवतरण दिवस 4 अगस्त को जड़ीबूटी दिवस के रूप में पतंजलि परिवार जनपद- मऊ द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए योगऋषि स्वामी रामदेव के परमशिष्य दुर्गेश योगी ने बताया कि कोरोना जैसी बीमारी महामारी की तरह फैल रही है, उसे रोकने के लिए गिलोय बहुत कारगर है। इसे लोग हर घर में लगाएं और इसका काढ़ा बनाकर रोज पिएं, जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है।
कासिमपुर, पारा व रैनी गॉंव में लोगों को आयुर्वेद के महान ज्ञाता आचार्य बालकृष्ण जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही ग्रामवासियों में गिलोय, तुलसी, पत्थरचट्टा, आम व अन्य पौधा का जड़ीबूटी वितरित किया गया। युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन ने कहा हम सभी लोगों को अपनें घरों में जडीबुटी का रोपण कर उसका सेवन करना चाहिए। औषधीयों के सेवन से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृध्दि होती है।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान जिला संरक्षक दिनेश नंदन राय, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सूर्यभान शर्मा, युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक, भारत स्वाभिमान सर्वेश शर्मा, उमेश यादव, हृदयनारायण पाण्डेय, जितेंद्र कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश, अनुज, राहुल। प्रजापति, धनंजय पाण्डेय, राहुल यादव, रामजन्म यादव, लल्लन आदि लोग उपस्थित रहे।



