Uncategorized

नसरीन को रक्षाबंधन पर बाबा ने दिया तोहफा, निर्भया सेना युवा प्रकोष्ठ का बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा ” ने संगठन की कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता नसरीन फात्मा को रक्षाबंधन पर्व का गिफ्ट निर्भया सेना युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर दिया है। श्री मिश्र ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन का बहुत बड़ा त्यवहार होता है, ऐसे शुभ घड़ी पर वर्षों से मुझे राखी बांधकर हमेशा बड़ा भाई मानने वाली, मेरी छोटी बहन को यह तोहफा मात्र एक पद का है लेकिन इसकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और आशा ही नहीं हमें पूर्ण विश्वास है कि आदर्श वीरांगना बहन नसरीन इन जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम तक पंहुचाएगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार की यह बेटी सदैव हमें प्रण और विश्वास दी है, मैं ही नहीं पूरा निर्भया सेना परिवार इन्हें बहन मानता है। कहा कि सुश्री नसरीन फात्मा को रक्षा बंधन के पवित्र पावन पर्व पर निर्भया सेना का युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने में हमें अपार हर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी के साथ-साथ पूर्व के पद व जिम्मेदारी पर पूर्व की भांति कार्य करती रहेंगी। श्री मिश्र ने कहा कि नसरीन ने निर्भया सेना के लिए क्या-क्या नहीं किया, कितनी कठिनाईं को झेला, कितना अपमान सहा, बहुत लोग सेना से जुड़े व स्वार्थपूर्ति न होने पर दूर हो गए पर आप सेना से एक पल भी दूर नहीं रही। यही कारण है कि आप निर्भया सेना की दूसरी बाबा कहलाती है ।
आज निर्भया सेना से जुड़े व सेना को जानने वाले सभी को इस बात की बखूबी जानकारी है तथा आपकी त्याग तपस्या से परिचित है। कहा कि नसरीन आज भारत सरकार के रेल मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय में सदस्य है व देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की निवासिनी है जो भगवान श्री राम व माता जानकी ( सीता ) के पुत्र लव कुश तथा निर्भया सेना की जन्मस्थली है
कहा कि नसरीन रक्षा बंधन महापर्व की तोहफा स्वीकार करें। आप युवाओं के लिए आदर्श प्रेरणास्रोत बने । समाजसेवा अनमोल है ।
इसका प्रभाव व प्रताप युग युगांतर तक दिखता है ।
जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *