युवक ने तमंचे पर डिस्को के साथ फोटो किया सोशल मीडिया पर वायरल, पंहुचा जेल

तमंचे पर डिस्को, तमंचे पर डिस्को, डिस्क डिस्क तमंचे पर डिस्को, फिल्म बुलेट राजा का यह फिल्मी गाना हम आपको सुना नहीं रहे बल्कि याद दिला रहे हैं। आज इसी गाने की तर्ज पर तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना आजमगढ़ के एक युवक को महंगा पड़ गया उसे बरदह थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो पर आधार पर तमंचा को चमका रहे युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। बरदह थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव का रहने वाला रवि कुमार पुत्र नरसिंह कुछ दिनों पूर्व तमंचे के साथ डांस करते हुए अपनी फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी रविवार की रात पुलिस ने क्षेत्र के बीकापुर से बक्शपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर उसे अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।


