अपना जिला

कुछ अलग! डाकघर की कल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को अवगत कराएंगे डाकिए

आजमगढ़। प्रधान डाकघर आजमगढ़ के समस्त पोस्टमैन द्वारा कर्तव्य निष्ठा के साथ डाक वितरण का कार्य करने की शपथ ली गयी । इस अवसर पर समस्त पोस्टमैन विभागीय वर्दी में उपस्थित रहे। प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार एवं सीनियर पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर आजमगढ़ जी ए खान के द्वारा सभी पोस्टमैन को विभागीय वर्दी पहनकर ही डाक वितरण हेतु एवं भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधान डाकघर आजमगढ़ के समस्त पोस्टमैन को विभिन्न प्रकार की विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ के द्वारा समस्त पोस्टमैन को पोस्टमैन बैग वितरित किए गए। अंत में श्री जी ए खान सीनियर पोस्टमास्टर आजमगढ़ के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सुजीत कुमार गौतम डिप्टी पोस्टमास्टर, देवेंद्र यादव सहायक डाकपाल, दीपक कुमार यादव जनसंपर्क निरीक्षक एवं प्रधान डाकघर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *