फाइन आर्ट सेंटर की कलाकार अंकिता सिन्हा एवम् प्रिया मद्धेशिया ने जीता गोल्ड मैडल
आजमगढ़। इंडियन रॉयल एकेडमी ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर,गुलबर्ग कर्नाटक द्वारा आयोजित ऑनलाइन 16th एनुअल पेंटिंग कम्पटीशन फॉर चाइल्ड एंड यूथ में फाइन आर्ट सेंटर आजमगढ़ के 11 कलाकार, अंकिता सिन्हा, प्रिया मद्धेशिया, संचिता अग्रवाल, सुहानी अग्रवाल, अंशिका श्रीवास्तव, सहजप्रीत कौर, अरीबा अकील, श्रद्धा साहू,पुष्पित अस्थाना, सौम्या अस्थाना, सेजल गुप्ता ने प्रतिभाग किया था जिसमे से 2 कलाकारों .अंकिता सिन्हा व् प्रिया मद्धेशिया ने सीनियर ग्रुप में गोल्ड मैडल प्राप्त कर आज़मगढ़ का नाम रौशन किया। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डॉ लीना मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को कर्नाटक से आए प्रतिभागिता प्रमाणपत्र व् विजेताओं को मैडल व् प्रमाणपत्र वितरित किए।डॉ कौशलेन्द्र जी ने सभी कलाकारों को बधाई व् उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

