अश्वनी सिंह सोनू बने प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष
मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला के निर्देश पर मऊ जनपद के जिला कमेटी की घोषणा पुरानी तहसील स्थित एक परिसर में सादे समारोह के मध्य किया गया। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अश्वनी सिंह को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
संगठन के प्रदेश सचिव विजय सर्राफ द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा गठित कमेटी अनुसार जिलामहासचिव श्रीराम जायसवाल, उपाध्यक्ष भारतेंदु त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप तानवानी, सचिव पद पर कन्हैया जायसवाल, गौरव जायसवाल संगीता पाण्डेय का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर कमेटी की घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों को प्रदेश सचिव श्री सर्राफ द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला द्वारा जनपद के विभिन्न लोगों को भेजी गई कोरोनावरियर्स सम्मान पत्र का वितरण भी किया गया। पदधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि कोरोना संकट के अग्नि परीक्षा काल के शुरू से अब तक इन सभी व्यापारी भाईयों ने अपने कार्यों के द्वारा समाज को बहुत लाभ पहुंचाने का का कार्य निरन्तर कर रहे हैं। जिसका प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सफलतापूर्वक नेतृत्व किया जा रहा है। उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा के स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हम सभी पदाधिकारियों को ‘कोरोना वारियर’ का सम्मान प्रदान किया गया है। उसके लिए जनपद के समस्त व्यापारियों और नागरिकों की ओर से उन्हें कोटिशः धन्यवाद करता हूं। जिला कमेटी द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों को गमछा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों के साथ संगठन के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मनीष वर्मा भी उपस्थित रहे।


