चर्चा में

मऊ समेत 12 जिलों के युवा सेना में भर्ती को हो जाएं तैयार, आ गई है वैकेंसी

मऊ समेत 12 जिलों के युवा सेना में भर्ती को हो जाएं तैयार, आ गई है वैकेंसी

Pratikatmak chitra

जो लोग सेना में शामिल होकर देश सेवा करने चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका आग गया है। मऊ जिले समेत 12 जनपदों के युवा इस नई भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। सेना में इस भर्ती के लिए 8 जुलाई से आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरूआत होगी। सैन्य मुख्यालय से सेना भर्ती कार्यालय को हरी झंडी मिल गई है और आठ जुलाई से 20 अगस्त तक सेना भर्ती की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नवयुवक अपना आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.

बताया जा रहा है कि 6 सितंबर से 30 सितंबर के बीच सेना भर्ती का आयोजन वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होगा. इस सेना भर्ती में मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, देवरिया और गोरखपुर के युवा शामिल हो सकते हैं.

हालांकि कोविड संक्रमण की स्थिति का आकलन के बाद अंतिम निर्णय जिलाधिकारी द्वारा लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *