अपना जिला

रोटरी क्लब मऊ ने कराया डांडिया नाइट्स का आयोजन

मऊ। रोटरी क्लब मऊ द्वारा डांडिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शारदा नारायन हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्धघाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने फीता काट किया। इस अवसर पर स्टेप द डांस स्टूडियो के तरफ से रंगारंग की अनेक मनमोहक प्रस्तुति की गयी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमने गेट पास के साथ साथ कोरोना गाइडलाइन्स भी तय की है जिसमे वही लोग हिस्सा ले रहे है जिन्होंने कम से कम वैक्सीन की एक डोज ले ली हो,आयोजन में शामिल होने के लिए वैक्सीन की एक डोज की शर्त रखी गयी थी जिसका सभी लोग ने पालन किया।अंत में उन्होंने जनपद वासिओ को दश्हरा की ढेर सारी शुभकामनाये दी और लोगो को जागरूक करते हुए बताया की अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है हमें अभी भी सजक रहने की ज़रूरत है,मास्क और सेनिटिज़ेर का इस्तेमाल निरंतर तौर पर करना चाहिए और हमें भीड़ भाड़ वाली जगह जाने से परहेज़ करना चाहिए और सरकार ने जो त्यौहार के मद्देनज़र जो कोरोना गाइडलाइन जारी की है उसका पालन करते हुए त्यौहार मनाये। इस मौके पर रोटरी क्लब के सभी सम्मानितगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *