आदर्श रामलीला समिति रतनपुरा ने भरत मिलाप का आयोजन किया

रतनपुरा/मऊ। नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही आदर्श रामलीला समिति द्वारा कल राम भरत मिलाप का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्री राम जानकी और लक्ष्मण के साथ लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद रथ से अयोध्या वापस आते हैंl पूरा बाजार एवं नगर भ्रमण करते हुए श्री राम का रथ नेहरू इंटर कॉलेज के गेट के सामने मुख्य मार्ग पर रुक जाता है और राम और भरत का मिलाप होता है। इस मार्मिक दृश्य को देखकर लोगों के आंसू छलक जाते हैं। हजारों लोग चारों भाइयों पर फूलों की वर्षा करते हैं, तत्पश्चात रामलीला मंच पर प्रभु श्री राम का राजतिलक किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में पंडित सुरेंद्र नाथ शर्मा ने सबसे पहले श्री राम को तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने उद्बोधन में यह कहा कि राम और जानकी के चरित्र को समस्त नर नारियों को अपनाना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में ग्रामसभा ढोलबनके ग्राम प्रधान श्री राम बदन यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे और उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सभा तरवाडीह के ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार जी रहे। दोनों प्रधानों ने समिति के समस्त कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आसपास के क्षेत्रों से जितने लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए आते हैं शायद इस तरह के भीड़ इधर कहीं नहीं दिखती। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रमोद खरवार, व्यवस्थापक मनोज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, संतोष वर्मा, अंगद गोंड, अमरजीत गोंड, चंद्र प्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, श्यामा राजभर, रजनीश सिंह, प्रदीप शर्मा,सुभाष मद्धेशिया,गोलू वर्मा, अमन खरवार, मोहन वर्मा, अमित मौर्य इत्यादि रहे।


