अपना जिला

विभिन्न झांकियों के बीच निकली मां दुर्गा की प्रतिमा

रतनपुरा/ मऊ। आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति सदर बाजार रतनपुरा के मूर्ति विसर्जन का दर्जनों आकर्षक एवं  मनोहारी झांकियों ढोल एवं नगाड़े की थाप पर थिरकते युवा भक्ति भाव की धुन पर डीजे पे थिरकती नर्तीकियो की टोली और  लखनऊ बलिया मार्ग के दोनों तरफ सदर बाजार से मां दुर्गा की प्रतिमा व झांकियां को देखने स्थानीय रतनपुरा बाजार में कस्बे व अगल बगल के गांव से मंगलवार शाम 6:00 बजे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। उसी समय एकावन की आतिशबाजी किया गया। उसके बाद यूनियन बैंक, नेता चौराहा से लेकर भीमपुरा तिराहे होते हुए, वैष्णो माता मंदिर तक 25 हजार लोगों का हुजूम। इस अद्भुत नजारे की एक झलक पाने को आतुर था।

झांकी में सबसे आगे भारत माता बनी कीर्ति गुप्ता, मीराबाई आयुषी गुप्ता, भगवान शंकर आदित्य शर्मा, माता पार्वती ज्योति चौरसिया, राम राहुल गुप्ता, लक्ष्मण शशांक चौरसिया, सीता पोली गुप्ता, हनुमान शिवम गुप्ता, घोड़े पर सवार सुभाष चंद्र बोस दिव्यांशु गुप्ता, लक्ष्मी बाई प्रीति गुप्ता, राणा प्रताप मयंक गुप्ता, शिवाजी नारायण गुप्ता, चंद्रशेखर आजाद टूना गुप्ता तथा कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीन का टीका लगाते हुए टीपुसुलतान, कन्हैया मद्धेशिया ,सनी गुप्ता ,गोलू गुप्ता, दिलशान अहमद मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रतनपुरा की सड़कों पर यह  अद्भुत नजारा चलता रहा समिति के सभी सदस्यों ने उद्घोषण के साथ सड़क के दोनों तरफ भीड़ को संभाले हुए थे।


रतनपुरा मऊ आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति सदर बाजार के संरक्षक उमाशंकर सिंह समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि झांकियां प्रर्दशित करने का उद्देश्य लोगों को जागृत पैदा करना है क्योंकि आज भी इतिहास जिंदा है ।आए हुए श्रद्धालुओं को समिति की तरफ से आभार प्रशंसा व्यक्त किया।
रतनपुरा मऊ आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति सदर बाजार रतनपुरा का विसर्जन जुलूस देखने के लिए सुदूर ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु 2:00 बजे दिन से ही आकर अपना स्थान सुनिश्चित करने  लगे  सड़क से छत की छज्जा तक सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे।

इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता, विजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप शर्मा ,ठाकुर गोंड, राहुल शर्मा ने जहां अद्भुत झांकिया सजाई वही व्यवस्था के रूप में विनोद कुमार गुप्ता समेत  समिति के सभी सदस्यों ने हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *