सेवानिवृत्त सैनिक राम बड़ाई सिंह का निधन

रतनपुरा/मऊ। विकास खण्ड के दक्षिणांचल स्थित बीबीपुर ग्राम पंचायत के निवासी एवं कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज एवं ईमानदार नेता रहे स्वर्गीय शिवपूजन सिंह के अनुज पूर्व सैनिक श्रीराम बड़ाई सिंह उम्र 90 वर्ष का मंगलवार की प्रातः काल 7:00 बजे के लगभग निधन हो गया। उनके निधन से बीबीपुर ग्राम पंचायत में सियापा छाया हुआ है। लोग शोक में हैं। उनके निधन का समाचार सुनकर के जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह बीबीपुर गांव पहुंचे, और पूर्व सैनिक राम बड़ाई सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
