पुण्य स्मरण

पूर्व ब्लाक प्रमुख के ब्रह्मभोज में उमड़े लोग

मऊ। पूर्व प्रमुख तथा मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह की तेरही उनके पैतृक गाॅव अहिलाद में सम्पन्न हुयी। जिसमें दलीय सीमाओं को तोड़कर समाज की प्रमुख हस्तिओं ने शिरकत किया। बिहार के महामहिम राज्यपाल फागु चौहान ने शोक संदेश में उनको गरीबों और मजदूरों का मसीहा बताया। उन्होने उनके पुत्रों सूर्यभान सिंह व ऋषिकेश सिंह (एडवोकेट) को सान्त्वना दिया। आप भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से राजनीति की शुरूआत करने वाले  बहुत कम उम्र से ही दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करते रहे, मऊ सहित प्रदेश के टैक्सटाइल वर्कर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नाते पूरे प्रदेश के मजदूर उनकी एक आवाज पर काम ठप कर देते थे।
श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह के जाने से जिले ने एक ऐतिहासिक व्यक्ति को खोया जिसकी भरपाई संभव नही है। श्रद्धांजलि देने वालों मे ंसांसद अफजाल अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व सांसद संतोष सिंह, सपा प्रवक्ता राजीव राय, विधान परिषद सदस्य राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष रामअवध सिंह, सपा नेता अल्ताफ अंसारी, बसपा जिलाध्यक्ष रामविजय, विधायक गण यशवंत सिंह, सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री कालीचरन, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, शिवचरन यादव, करणी सेना के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह व सदस्य पुष्कर सिंह, प्रशान्त सिंह, अजय श्रीवास्त अनेाखे सहित भारी संख्या में ब्लाक प्रमुखगण प्रधानगण, क्षेत्रपंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *