चोरी की 5 मोबाइल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे काछिकला के पास से धन्नू राजभर पुत्र विजय राजभर, दीपक गुप्ता पुत्र श्रीकान्त गुप्ता निवासीगण इन्दारा शिवचट्टी, धमेन्द्र राजभर पुत्र रामबचन राजभर निवासी मोहम्मदपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 05 अदद मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त मोबाइलों में से एक मोबाइल वादी गौरव कुमार निवासी सोडसर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 418/21 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित है जो लगभग एक महीने पहले वादी के कार में से चोरी हुयी थी। अन्य मोबाइलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। इस सम्बन्ध में पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।

