अपना जिला

प्रधानमंत्री निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने में लगे हुए हैं : कृष्णमोहन

मऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस के अवसर पर पुरानी तहसील स्थित सभासद राकेश तिवारी के कैंप कार्यालय पर निःशुल्क कोविड वैक्सिन का कैम्प लगाकर आम जनमानस का टीकाकरण किया गया।
निःशुल्क कोविड वैक्सिन कैंप का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट कृष्णमोहन पाण्डेय के कर कमलों से हुआ।
कृष्ण मोहन पांडेय ने कहा की प्रधानमंत्री निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की धारणा से ओतप्रोत होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रत्येक नागरिक के प्रति सजग और सहज हैं। कोविड-19 शंका काम दुनिया में सबसे अधिक तेजी से भारत में संपन्न हो रहा है इसके लिए मैं आम जनमानस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं तथा प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिवस पर कोटि कोटि बधाइयां प्रेषित करता हूं।
सभासद राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी विराजमान हैं जिन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए देश को विकास की पटरी पर ला दिया है हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कतर में जन्म दिवस के अवसर पर बधाइयां देते हैं तथा उन्हें दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
इस अवसर पर डॉक्टर मयंक चौबे,डा0 अमित सिंह,अश्वनी सिंह,सोनू दुबे,शशांक तिवारी,विनय कुमार विकास सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *