विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट व प्रमाण पत्र वितरित किये गये

मऊ। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम स्वयंम्बर मैरेज हाल, निकट कैरियर कोचिंग के प्रांगण में सम्पन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अमित सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन उपायुक्त उद्योग, मऊ द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम अन्तर्गत 150 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी सहित लाभार्थी उपस्थित रहें।

