मधुबन में लेखपाल के अवैध धन उगाही के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन/ मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर कसायर के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर क्षेत्रीय लेखपाल आशुतोष राय पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा वरासत, पैमाइश, आवादी को ड्रोन कैमरा से चिन्हित करने, पट्टा करने आदि मामलों में जम कर धन उगाही किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर लेखपाल द्वारा ग्रामीणों को धमकी दिया जा रहा है। शनिवार को लेखपाल के शासन व प्रशासन विरोधी रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हेमन्ती देवी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंच कर क्षेत्रीय लेखपाल आशुतोष राय पर ग्राम सभा में विभिन्न मानदण्डों को दर किनार कर कार्य करते हुए धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए जम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल दुबे ने कहा कि लेखपाल द्वारा हर मामलें में पैसे की मांग कर जनता को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल पट्टे के मामलें में कई ग्रामीणों में आपस में मारपीट तक करा चुकें है । लेखपाल के धांधली से पीड़ित सगेलू राजभर, अनुपम कांत दुबे, दिनेश तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, कल्पनाथ राजभर, गुलाब गोड़ आदि का कहना है कि लेखपाल द्वारा किसी से पैमाइश के नाम पर तो किसी से पट्टे के नाम पैसा लिया गया है। बावजूद कार्यों को नहीं किया गया जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो रहा है । प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि ऐसे भ्रष्ट लेखपाल का स्थानांतरण नहीं किया गया तो ग्रामीण सीएम योगी से मिल कर शिकायत करेंगे। इस अवसर पर ललिता देवी, राम ज्ञानी, रोहिणी तिवारी, राजकुमार, रामधनी, इमरती, लालमती, बिन्दु, सरिता आदि मौजूद थी ।



Ham usi gavo mai rahatay hai kay kuch gosekor police ,SDM,SO aur hmaray jo naya pardan hai vo yai sab kar rhay hai