विनय हार्डवेयर एवं प्लाई शोरूम का विधायक विजय राजभर ने किया उद्घाटन

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर फातिमा चौराहे पर विनय हार्डवेयर एवं प्लाई के शोरूम का उद्घाटन शनिवार को भाजपा विधायक विजय राजभर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री राजभर ने कहा कि घर को अंदर से सजाने व निखारने का सारा सामान एक छत के नीचे विशाल शोरूम में देने का विनय कुमार ने बेहतरीन प्रयास किया है जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अति व्यस्त और भीड़भाड़ के इलाकों से दूर इस तरह के शोरूम का खुलना जहां लोगों को आवागमन हेतु अच्छा रहेगा वहीं शहर के विकास के लिए भी बेहतर है। कहा कि विनय हार्डवेयर मऊ में एक जाना पहचाना नाम है ऐसे में उनके शोरूम का बाईपास पर खुलने से जनता को काफी सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी ने शोरूम के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया। मधुबन के नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि विनय जी का हार्डवेयर के क्षेत्र में मऊ शहर में ही नहीं मऊ जनपद और अगल-बगल में जाना पहचाना नाम है। विनय हार्डवेयर एवं प्लाई के प्रोपराइटर विनय कुमार ने कहा कि एक छत के नीचे हार्डवेयर से संबंधित सारा सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमेश सिंह, राम शकल चौहान, शशि मल्ल, प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह, दरगाही गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, सुभाष यादव, सुनील बरनवाल, गोपाल, डा. राम गोपाल गुप्ता, संजय सर्राफ, डा. पवन मद्धेशिया, डा. राहुल राय, डा. केपी सिंह, दिनेश बरनवाल, रामदास गुप्ता, गौरव गुप्ता, चेतन कृष्ण मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।


