अपना जिला

मुहम्मदाबाद गोहना में सामाजिक निदान वेलफेयर फाउंडेशन संगठन के कार्यालय का उद्धाटन

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। सामाजिक निदान वेलफेयर फाउंडेशन संगठन के नए कार्यालय का उद्धाटन सोमवार को संस्था के संस्थापक इन्द्रेश प्रजापति के पिता विनोद प्रजापति और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विनोद प्रजापति ने कहा कि बेटे के सामाजिक कार्यों के प्रति कर्मठता व लगन देखकर काफी खुशी होती है। हर युवा को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विनीत कुशवाहा ने कहा सामाजिक सरोकारों में इन्द्रेश प्रजापति अपनी टीम के साथ जिस मेहनत व लगन से कार्य कर रहे हैं इसे देख खुशी मिलती है। उनका बुक बैंक का कार्य काफी अच्छा और प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इन्द्रेश प्रजापति ने कहा कि सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी जो भी इच्छा शक्ति है वे समाज के प्यार व सहयोग की बदौलत है। जन-जन के सहयोग से ही वे इस मुहिम को अपने साथियों के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य कार्यो की जानकारी देते हुए अपने पैरों पर खड़ा होने की लोगों से अपील किया।
उद्धघाटन समारोह में शामिल पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, शिवदेनी साधु, सुबाष चन्द्र, सर्वेश, सन्दीप, सन्दीप, रामनिवास, अमित राय, नीतीश, अरविंद, महेश, अमरनाथ व संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *