मऊ में रंगे हाथ दो बाइक चोर पकड़ाए

मऊ । कोपागंज थानान्तर्गत मोहल्ला दोस्तपुरा में मोटरसाइकिल चोरी करते सन्नी कुमार पुत्र स्व0 आत्मा राम, पीयूष कुमार पुत्र स्व0 तुलसी निवासीगण ढेकवारा थाना कोपागंज जनपद मऊ को जनता के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध वादी मोटरसाइकिल मालिक हबीबुल्लाह निवासी दोस्तपुरा थाना कोपागंज की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 458/21 धारा 379,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

