श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष श्याम करण, महामंत्री मयंक, उपाध्यक्ष छवि व मंत्री बने राजीव

मऊ। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक शीतला माता मंदिर में श्री रामलीला मेला समिति की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिसमें श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष पद पर श्याम करण राय को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया एवं उपाध्यक्ष छवि श्याम शर्मा, महामंत्री मयंक मद्धेशिया को चुना गया और मंत्री राजीव कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा को चुना गया।
इस मौके पर अध्यक्ष श्याम करण राय ने कहा सभी दुर्गा पूजा समितियों से की वह अपनी अपनी समस्याओं को हम तक पहुंचाएं जिससे संबंधित अधिकारी लोगों को उन समस्याओं को दूर करने के लिए कहा जाए। कहा कि जैसा कि आप सब जानते हैं पिछले वर्ष कोविड-19 परिस्थितियों को देखते हुए हमने दुर्गा पूजा नही मनाने का निर्णय किया था। सरकार की भी मंशा है कि पूजा मनाया जाए तो सभी समितियों ने और श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने यह निर्णय लिया कि इस वर्ष हर वर्ष की भांति उसी धूमधाम से पूजा किया जाएगा एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन भी किया जाएगा। अध्यक्ष श्याम करण राय ने सभी समितियों को सख्त निर्देश भी दिया की सभी समितियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और शासन प्रशासन की के हर प्रकार मदद भी करेंगे। इस मौके पर श्री रामलीला मेला समिति से भरतलाल राही एवं महामंत्री संजय वर्मा उपस्थित रहे और जनपद की सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे।

