मऊ में धर्मांतरण करा रहे पादरी सहित एक दर्जन से अधिक लोग हुए गिरफ्तार

मऊ, 10 अक्टूबर दिन रविवार को नगर के एक घर में धर्मांतरण करा रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नगर कोतवाली का है, बताया जा रहा है कि एक घर में ईसाई धर्म के पादरी द्वारा काफी लोगों के साथ कई दिनों से धर्म से सम्बंधित पूजा पाठ कर रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों को यह जानकारी हुई तो वे हंगामा करना शुरू कर दिये। जिसके बाद मामले की सूचना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में फोर्स बल मौके पर पहुंच कर पादरी व घर का मालिक सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी और जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा मोहल्ले में स्थित एक घर का है जहां विजेंद्र प्रसाद नाम के व्यक्ति ने अपने घर कई सालों से पादरी को बुलाकर पूजा करवाते है जिसमें काफी संख्या में लोग इकठ्ठा होकर पूजा पाठ करते थे। जिसके बाद आज स्थानीय लोगों ने देख लिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है ।
मामले में गिरफ्तार पादरी अब्राहम शकील अहमद ने बताया कि हम लोग धर्मांतर नहीं करा रहे थे बल्कि पूजा कर रहे थे लेकिन लोग हंगामा कर दिया और हम लोगों को पुलिस गिरफ्तार करके कोतवाली लेकर आई है जो बताया जा रहा है कि हम सभी लोग धर्मांतर करा रहे थे वह गलत है ।
वही घर के मालिक विजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमारे घर में सिर्फ पूजा की जा रही थी कोई धर्मांतरण की बात नहीं है हम लोगों का सिर्फ मन परिवर्तन करते हैं और लगभग 5 से 6 साल से हम अपने घर में पूजा कराते हैं और आज भी करा रहे थे इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस आ गई इसके बाद हम सभी लोगों को कोतवाली लेकर आई है।
मामले में सीओ धनंजय मिश्रा का कहना है कि ऐसा समाचार प्रकाश में आया है कि कुछ लोग एक घर में धर्मांतरण करा रहे थे। लेकिन गिरफ्तार लोगों का कहना है कि वह धर्मांतरण नहीं बल्कि लोगों को मोटिवेट कर रहे थे। सीओ श्री मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है अगर इसाई धर्मांतरण या इस टाइप का कुछ भी मामला बनता है तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी से पूछताछ की जा रही है।








