उत्तर प्रदेश

BJP के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी मऊ के कृष्ण मोहन को मीडिया पैनलिस्ट में जगह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मेरठ निवासी वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा मीडिया पैनलिस्ट में एक दर्जन से अधिक नामों की घोषणा की है। जिसमें मऊ जनपद के निवासी कृष्ण मोहन पांडेय, जौनपुर के ओमप्रकाश सिंह, जौनपुर के डॉ कौशल मिश्रा, मथुरा के राजेश चौधरी, कानपुर के राघवेंद्र सिंह, लखनऊ के संजीव मिश्रा, गाजियाबाद की श्रीमती अमृता, नोएडा के प्रशांत कुमार उमराव, श्रावस्ती के शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, आगरा के दीपक बघेल, बरेली के दीपक सोनकर, नोएडा के एसएन सिंह को भारतीय जनता पार्टी का मीडिया पैनलिस्ट बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *