बदमाशों के चंगुल से खुद मुक्त हुए पूर्व प्रधान, तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा सरीखपुर गांव नहर मार्ग पुलिया में बुधवार की सुबह बोलेरो सवार बदमाशों द्वारा दरौरा माधोपुर निवासी पूर्व प्रधान के अपहरण व पूर्व प्रधान की सुरक्षित वापसी के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने के साथ बोलेरो, बाइक व असलहा बरामद की है। पुलिस की बदमाशों को धर दबोचने में तत्परता का जनपद में चर्चा बना हुआ है। बदमाश कई दिन से अपहरण कर फिरौती की योजना बना रहे थे इसके लिए वे बकाएदे रेकी भी किए थे लेकिन आठ घंटे के अंदर ही पुलिस के मुठभेड़ में पकड़ लिए गये।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग 06:30 से07 बजे कुण्डा सरीखपुर गांव समीप नहर मार्ग पर पुलिया के पास बदमाशों ने फिरौती हेतु पूर्व प्रधान रामशब्द सिंह पटेल का असलहे के बल पर अपहरण कर लिया और उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। लेकिन बदमाशों द्वारा लगाया का इंजेक्शन उनके शरीर में ठीक से नहीं लगा और बदमाशों की बात सुनकर पूर्व प्रधान पटेल अपने आपको बेहोश होने का नाटक करते रहे। उधर मधुबन में इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 471/2021 धारा 364 ए भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। बदमाशों में शामिल राहुल ने अपहरण कर पूर्व प्रधान को लाकर गाजीपुर जनपद के थाना दुल्लहपुर के ग्राम टड़वा टप्पा में अपने मामा के ट्यूबेल पर गाडी खड़ी कर दिया। व बोलेरो मे ही बांध कर बेहोशी की हालत में पूर्व प्रधान को छोड़ रखा। बदमाश उन्हें सीट पर लिटा कर उनके ऊपर बैठ कर आए थे। वे जीप से उतर उनको बेल्ट में फंसा भी दिए कि वे निकल न सके। बदमाशों के जाने के बाद अपहृत राम शब्द पटेल मौका देख वहां से भाग कर ग्राम धनबाउर पहुँच गये और शोर मचाते गांव पंहुचे व अपनी आप बीती गांव वालों को बताए व अपने लड़के के मोबाइल पर पूरी बताई, उनके पुत्र ने पूरी बात तत्काल पुलिस अधीक्षक को फोन करके बताई। मामले में घटना के बाद सुबह से लगी पुलिस की टीम को जैसे ही यह सूचना मिली पुलिस अधीक्षक सुशील चन्द्रभान के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मु0 बाद गोहना, प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा मय टीम के तत्काल ही ग्राम धनबाऊर पहुँच कर पीडित को सुरक्षित किया व पीडित से बातचीत पूछताछ के क्रम मेंं ग्राम ट़डवा टप्पा जहां पर पीडित को ऱखा गया था पहुँच कर अभियुक्तो के बारे मे जानकारी ली। पुलिस ने मामले में एक पल बिना गवाए, मुखबिर की सूचना पर बुधवार की शाम 4.40 बजे फूलमती पब्लिक स्कूल, जसड़ा चिरैयाकोट के पास तिराहा बहद ग्राम जसड़ा पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो व एक अदद मोटरसाइकिल से सेंचुई की तरफ से आ रही थी तो रुकने का इशारा किया। सभी पुलिस को देख गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा ललकारा गया तो बदमाशो ने जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर लक्ष्य करके फायर किया पुलिस बल सिखलाये हुए तरीके से हिकमत अमली का प्रयोग कर फूलमती पब्लिक स्कूल के पास तिराहा पर आड़ लेकर किसी तरह अपनी जान बचायी तथा साहस का परिचय देते हुए उक्त तीनो बदमाशो को फूलमती पब्लिक स्कूल के पास तिराहा पर ही गिरफ्तार कर लिया। तीनोंं ने अपना नाम क्रमशः राहुल राम पुत्र रामदरश राम सा0 रामपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ हालपता ग्राम टडवा टप्पा (अभियुक्त के नाना का घर) थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, खरविन्द कुमार उर्फ अमित पुत्र टिल्ठू ग्राम ट़डवा टप्पा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, अमित चौहान पुत्र नन्दलाल चौहान निवासी टड़वा टप्पा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बताया। मामले मेेंदो अभियुक्त भागने मे सफल रहे जिनका नाम लकी व गुलशन निवासी थाना क्षेत्र मधुबन बताया। इनके कब्जे से पुलिस ने रामशब्द सिंह पटेल के अपहरण मे प्रयुक्त बोलेरो UP 50 BX 0981 व एक अदद हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल UP 54 AJ 8381 व एक पिस्टल व तमन्चा व कारतूस बरामद किया। अभियुक्तो के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ मेंं अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में अविनाश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान थाना चिरैयाकोट, विमल प्रकाश राय प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान थाना मधुबन, अमित मिश्रा प्रभारी एसओजी टीम मय सर्विलान्स टीम, व स्वाट टीम मऊ जनपद मऊ मौजूद थी।

