अपना जिला

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच का हुआ गठन

मऊ। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच के घटक संघठनों की बैठक कलेक्ट्रेट के संग्रह अनुभाग में अपराह्न संपन्न हुई। जिसमें जिला कमेटी का गठन किया गया। जयनारायण द्विवेदी अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक को जिला कमेटी का संरक्षक बनाया गया। कृष्णानन्द राय प्राथमिक शिक्षक संघ को कर्मचारी कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच का जिलाध्यक्ष एवं श्री शम्भूशरण दूबे अध्यक्ष कलेक्ट्रेट संघ को प्रधान महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार गुप्त जिला मंत्री कलेक्ट्रेट संघ, अमित राय व्यापार कर, कमलेश यादव डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, अशोक कुमार जिलाध्यक्ष महासंघ, हृदयशंकर सिंह ग्राम विकास संघ, रामअशीष यादव का चयन किया गया है। महासचिव पद पर विवेकानन्द गुप्त मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अंजनी कुमार सिंह अध्यक्ष विशिष्ट बी.टी.सी. संघ, ध््राुव श्रीवास्तव अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल संघ और संजय कुमार उपाध्यक्ष अध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चयन हुआ। सभी निर्वाचन सम्मति से हुये। कमेटी की बैठक में तय हुआ कि अगली बैठक जिसमें 5 अक्टूबर को होनी वाली मोटर साईकिल रैली के संबंध में रणनीत तय की जायेगी, 30 सितम्बर 2021 को सदर तहसील सभागार मऊ में होगी। बैठक का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव द्वारा किया गया।

शिक्षकों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, कैसलेश चिकित्सा, पदोन्नति, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद की बहाली, वेतन विसंगति आदि सभी मांगों पर जोर देते हुये कहा कि अगर सरकार ने मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की तो प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित कार्यक्रम 5 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोटर साईकिल रैली, 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना एंव 30 नवम्बर को लखनऊ में महारैली को सफल बनाते हुये सरकार पर मांगों के मानने के लिये पुरजोर दबाव बनाया जायेगा। अबकी बार इस संघर्ष में सभी कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुये हुंकार भरी है।
बैठक में शषिभूषण राय,  सुरेन्द्र कुमार सोनकर, रतन कुमार भारती, विनोद कुमार यादव, ब्रह्मस्वरूप मिश्र, गांधी पाण्डेय, जितेन्द्र नाथ सिंह, सीताराम गुप्ता, रामअशीष यादव, संतोष तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रामनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *