अपना जिला

सफाई कर्मचारी से विवाद के मामले में, एसपी ने भीटी चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

मऊ। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चौकी प्रभारी भीटी तथा सफाई कर्मचारी से विवाद में, पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी भीटी उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया है।

मामले में बताते चलें कि कल कोतवाली परिसर के अंदर भीटी चौकी इंचार्ज ने किसी बात को लेकर सफाई कर्मी से उलझ गए और उसे उठाकर पटक दिये। जिससे उसको चोट लग गया और उसके पैर टूट गया। मामले को गंभीरता से लें सफाई कर्मी नाराज हो गए उन्होंने आज इसको लेकर दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उक्त दरोगा को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ जांच बैठा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *